Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नया शो- ‘आजतक का गांव कनेक्शन’, नीलेश मिसरा करेंगे होस्ट

14 सितंबर से आजतक चैनल पर ‘आजतक का गांव कनेक्शन’ नामक प्रोग्राम शुरू होगा. इस न्यूज़ बुलेटिन में ग्रामीण भारत की खबरें होंगी. कहा जा रहा है कि ‘आजतक का गांव कनेक्शन’ ग्रामीण भारत की आवाज़ होगा. आधे घंटे के इस रोज़ाना न्यूज़ बुलेटिन में गांव की खबरें होंगी, सफलता की कहानियां होंगी, मुश्किलें होंगी, तो उन्हें हल करने के लिए मुहिम छेड़ने का प्रयास भी होगा. इस शो के होस्ट हैं पत्रकार नीलेश मिसरा.

नीलेश फ़िल्मों में गीतकार रहे हैं, पटकथा लिखी है, कई किताबें लिखी हैं. नीलेश ग्रामीण अखबार ‘गांव कनेक्शन’ के संस्थापक और संपादकीय निदेशक हैं. ये कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार शाम 5.30 बजे, और रविवार रात 8 बजे आजतक पर प्रसारित किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन