Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये मीडिया कंपनी भी बंद हो गई, कई पत्रकार बेरोजगार

पार्लियामेंट्री बिजनेस नामक मीडिया वेंचर जोरशोर से स्टार्ट हुआ लेकिन चल नहीं पाया. खबर है कि इस मीडिया कंपनी को बंद कर दिया गया है. इसमें काम करने वाले मीडियाकर्मियों की सेलरी भी हड़ने जाने की सूचना है.

नोएडा सेक्टर 7 में Parliamentary Business के नाम से एक नई मीडिया कंपनी चलाई जा रही थी. इस कंपनी के मालिकों में रोहित सक्सेना और नीरज गुप्ता का नाम प्रमुख है. इन दोनों पर आरोप है कि इनने रातों रात कंपनी बंद कर दी. इन लोगों ने अपने कर्मचारियों को 3 महीने की सेलरी भी नहीं दी.

बताया जाता है कि यहां न तो किसी कर्मचारी को कोई ज्वायनिंग लेटर दिया गया और न तीन महीने से सेलरी दी गई. जिस जगह पर कंपनी चल रही थी उसके मकान मालिक का भी लाखों का किराया नहीं दिया गया.

बताया जाता है कि आफिस का काफी सामान गायब है. फिलहाल यहां काम करने वाले कर्मचारी सेलरी हड़पे जाने की शिकायत पुलिस में करने की तैयारी कर रहे हैं.

प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक संकट के कारण कुछ समय के लिए इस मीडिया वेंचर को सबकी सहमति से बंद किया गया है. निवेश मिलने के बाद फिर से इसे शुरू किया जाएगा. सबकी बकाया सेलरी को महीने भर के भीतर दे दिया जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ें-

‘पार्लियामेंट्री बिजनस’ के डायरेक्टर ने सेलरी देने का लिखित वादा किया, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Varun Saini

    February 25, 2021 at 11:19 am

    ये साला चोर है रोहीत सक्सेना आज तक किसी का पैसा इसने नहीं दिया है और इस चैनल में महेश शुक्ला नाम का स्ट्रींगर संपादक भी था जिसका काम लड़कियों को हैरेस करना था इन कुकर्मियों के साथ ऐसे ही होना चाहिए बुरे काम का बुरा नतीजा किसी को भी ये लोग रास्ते में से चलता कर देते थे और पैसै हड़प लेते थे इनके साथ कोई कार्यवाई कि जानी चाहिए ताकि ऐसे लोग मीडिया के नाम पर लोगों को ठगना छोड़ दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन