Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकार सुनील नामदेव को तो पुलिस वालों ने बुरी तरह फंसा दिया है!

छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुनील नामदेव के खिलाफ एक नहीं बल्कि दो दो एफआईआर दर्ज हैं. एक एफआईआर एक रेस्टोरेंट मालिक की तरफ से दर्ज कराया गया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि सुनील नामदेव व अन्य मीडियाकर्मियों ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित एक पीने-खाने के फंक्शन में आकर पैसे वसूले.

सेकेंड एफआईआर पुलिसवालों की तरफ से है जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराएं लगाई गई हैं.

नीचे दोनों एफआईआर में दर्ज कंटेंट को दिया जा रहा है-

प्रथम सूचना तथ्य: मैं वीआपीरोड वीआईपी स्ट्रीट इसीता पैरागाईस ब्लाक –A तेलीबांधा मे निवास करता हू वीआईपी रोड पीटीएस चौक मे एक वर्ष से रेस्टोंरेंट का संचालन कर रहा हू दिनांक 06.02.202 को रेस्टोरेंट मे हुए अवैध वसुली के संबंध मे एक लिखित शिकायत पेश कर रहा हू शिकायत आवेदन धारा 294,384,34 भादवि की पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आवेदन नकल जैल है प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ0ग0) विषय :- नेशन अपडेट के साजिद, शहबाज एवं न्युज टुडे के पत्रकार सुनील नामदेव द्वारा मिडिया कर्मी होना बताकर अवैध वसुली करने की शिकायत बाबत महोदय, निवेदन है कि मै सर्वेश द्धिवेदी एबोव एण्ड बियोन रेस्ट्रोरेंट का संचालक हू विगत 01 वर्ष से व्हीआईपी रोड पीटीएस चौक माना कैम्प मे स्थित रेस्टोरेंट का संचालन करते आ रहा हू दिनांक 06/02/2021 को मेरे द्वारा रेस्टोंरेंट की एक वर्ष पुर्ण होने पर ग्राहको के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे शासन से विधिवत अनुमति लिया गया था कार्यक्रम के दौरान कैमरा लेकर 02-03 व्यक्ति अनाधिकृत रूप से कैमरा एवं माईक लेकर रेस्टोंरेंट मे प्रवेश कर विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करने लगा कि देर रात्रि तक कैसे रेस्टोंरेंट चला रहे हो एवं लोगो को अवैध रूप से शराब सेवन करा रहे हो मै सुनील नामदेव न्युज टुडे से हू एवं मेरा साथी पत्रकार साजिद, शहबाज नेशनल अपडेट मिडिया से है होना बताकर रेस्टोंरेंट के जीएम (जनरल मैनजर) का विडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध तरीके से 30 हजार रूपये ले लिये एवं और पैसे की मांग करने पर जनरल मैनजर द्वारा शासन से अनुमति उपरांत कार्यक्रम का आयोजन करने की जानकारी देने तथा पैसे देने से मना करने पर अपने अपने आप को पत्रकार होने एवं न्युज एवं समाचार पत्रो मे प्रकाशित कर बदनाम करने की धमकी देने लगा जिसे स्टाफ द्वारा मना करने पर रेस्टोंरेंट स्टाफ के आशीष नामदेव (जीएम) रामदास, धवल सुना, एवं अन्य स्टाफ के साथ साथ महिला स्टाफ एवं ग्राहको के साथ वे लोग अपशब्द अश्लील गाली गलौच करने लगे गाली गलौच एवं अपशब्दो को सुनकर वहां पर उपस्थित लोगो को बुरा लगा और ग्राहक भय से खाना छोडकर बिना पैसे दिये गचे गये जिस कारण हम हमारे रेस्टोरेंट की छवि खराब हुई एवं लाखो रूपये की आर्थीक क्षति पहुंची है घटना के बाद से रेस्टोरेंट मे ग्राहको की आवाजही काफी कम हो गई जिस वजह से आज भी हमारे रेस्टोंरेंट को आर्थीक क्षति उठानी पड रही है मेरी दीदी का स्वास्थ्य खराब होने से मुझे अचानक मुंबई जाने के कारण घटना की शिकायत समय पर नही करा पाया जो आज वापस आकर करा रहा हू घटना की शिकायत करता हू संबंधित लोग सुनील नामदेव न्युज टुडे एवं साजिद नेशनल अपडेट मिडिया के विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही करने की कष्ट करेा हस्तक्षर अस्पष्ट सर्वेश द्धिवेदी संचालक – एबोव एण्ड बियोन रेस्टोंरेट व्हीआईपी रोड माना कैम्प जिला रायपुर मो. – 70976666413

मूल खबर-

Ips अफ़सर के ख़िलाफ़ खबर लिखने पर छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुनील नामदेव गिरफ़्तार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन