Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकार और फ़िल्मकार विनोद कापड़ी की नई डाक्यूमेंट्री हॉटस्टार पर रिलीज़

यशवंत सिंह-

लॉकडाउन के साल भर बीतने के मौक़े पर पलट कर वो मंज़र फ़ील करने के लिए बस दो ढाई घंटे निकालें और ये फ़िल्म ‘1232kms’ देख डालें। विनोद जी ने उन भयानक दिनों के दौरान घर में खुद को छिपा बचाकर सेफ़ रखने की बजाय सड़कों पर दौड़े, लगातार।

एक पत्रकार और फ़िल्मकार के जुनून की उपज है ये चलचित्र।

विनोद कापड़ी की सक्रियता, रचनात्मकता और फ़िटनेस से मुझे कभी कभी ईर्ष्या होती है 🙂


ख़ुशदीप सहगल-

मरेंगे तो वहीं जाकर, जहां पर ज़िंदगी है…
यहां तो जिस्म लाकर प्लग लगाए थे…

ये अल्फ़ाज़ नहीं फ़लसफ़ा है…घर से दूर परदेस में वजूद बचाए रखने की जंग लड़ते लड़ते अचानक मौत झपट्टा मारने के लिए सामने तैयार खड़ी दिखे…फिर माटी में मिलने के लिए अपनी माटी में ही लौटने की बेताबी…अनजान शहर में जिनके लिए दिन-रात काम कर रहे थे वही पलक झपकते बेगाने जो हो गए थे…24 मार्च 2020…लॉकडाउन…सांस चल रही हों तो ज़िंदगी और भूख लॉकडाउन नहीं हो सकती…ऐसे में अनगिनत मजदूरों के कदम लौट चले थे सैकड़ो किलोमीटर दूर अपनी जड़ों की ओर…पैदल, ठेला, रिक्शा, साइकिल जो कुछ भी मिला उसी से…सड़कों पर पुलिस की फटकार सुनते…अंदरूनी इलाकों से छुपते छुपाते ये बढ़ते रहे…बस बढ़ते रहे…

निर्माता-निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता Vinod Kapri ने ऐसी ही मानव मर्म की हक़ीक़त को कैनवास पर उकेरा है- ‘1232 KMS’ में…इस डॉक्यूमेंट्री में कोई अदाकार नहीं बल्कि 7 मजदूरों का वो दर्द है जो उन्होंने साइकिलों से घर तक लौटने के 1232 किलोमीटर के सफ़र में झेला…दिल्ली से सहरसा (बिहार) पहुंचने में…

आंसुओं और अदम्यता की इस आपबीती को गाने के बोल गुलज़ार साहब ने दिए है.. Vishal Bhardwaj की धुन पर Sukhwinder Singh की आवाज़ का जोश है…गुलज़ार साहब की लेखनी से तो मुझे होश संभालने के साथ से ही इश्क रहा है…लेकिन विनोद कापड़ी और विशाल भारद्वाज से मेरा असल ज़िंदगी में राब्ता रह चुका है…विशाल भी मेरठ के उसी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज से पढ़े हैं, जिससे मैं पढ़ा हूं…वो मुझसे दो साल जूनियर थे लेकिन उनके गायन-संगीत की प्रतिभा का उस वक्त भी स्कूल में हर कोई मुरीद था…

विनोद कापड़ी वो शख़्स हैं जिन्होंने प्रिंट पत्रकारिता से मुझे 2004 में टीवी न्यूज़ में आने का मौका दिया…इसके लिए उन्होंने ही Satish K Singh सर के साथ मेरा इंटरव्यू लिया था…

मुझे इंतज़ार है, 24 मार्च 2021 को Disney+ Hotstar VIP पर 1232 KMS की स्ट्रीमिंग शुरु होने का…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन