Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्राइम ब्रांच करेगी महिला पत्रकार मिलिता की मौत की जांच

राज्यसभा टीवी की पत्रकार मिलिता दत्त मण्डल की रहस्यमय मौत की जांच गाज़ियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस मिलिता की मौत को हत्या मान रही है और अब इसी एंगल से मामले की जांच की जाएगी। इस सिलसिले में इंदिरा पुरम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मिलिता के पति, सास और माता पिता को पूछ-ताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। पूछ-ताछ के बाद शाम को केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

राज्यसभा टीवी की पत्रकार मिलिता दत्त मण्डल की रहस्यमय मौत की जांच गाज़ियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस मिलिता की मौत को हत्या मान रही है और अब इसी एंगल से मामले की जांच की जाएगी। इस सिलसिले में इंदिरा पुरम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को मिलिता के पति, सास और माता पिता को पूछ-ताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। पूछ-ताछ के बाद शाम को केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

एसएचओ क्राइम ब्रांच ने बताया कि मिलिता की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट अभी दिल्ली से नहीं आई है। पूरे केस को स्टडी करने के बाद ही जांच की दिशा तय की जाएगी। वैसे पुलिस ने अपनी जांच को 21 जुलाई की रात को 45-मिनट के घटनाक्रम पर फोकस कर दिया है। जिस अपार्टमेंट में मिलिता रहती थीं उसके गेट की लॉग-बुक से पता चला है कि मिलिता की कार रात 11:10 पर अपार्टमेंट में दाखिल हुई थी। इसके बाद जब 11:55 पर जब वे अपनी बालकनी से गिर गई तब कार उन्हे ले कर अस्पताल चली गई। मिलिता को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रात 12:40 पर भर्ती कराया गया था।

मोटे तौर पर पुलिस की जांच में अब तक जो बातें सामने आई है उनके अनुसार मिलिता घटना वाले दिन ऑफिस से नदारद थीं। पुलिस को आउटपुट डिपार्टमेंट से जानकारी मिली है कि मिलिता सुबह एंट्री करने के बाद वहां से चली गई थीं। वह रात में लौटीं और आउट एंट्री करके घर चली गईं। वो दिनभर कहां थी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मिलिता के पति सूर्य ज्योति मंडल ही सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे और उनके चिल्लाने पर गार्ड मनोज घटनास्थल पर पहुंचा था। अभी तक पुलिस जांच में बताया जा रहा था कि सबसे पहले गार्ड मनोज मौके पर सबसे पहले पहुंचा था। वहीं मनोज का कहना है कि उसने किसी के गिरने की कोई आवाज नहीं सुनी थी।

मामला अब क्राइम ब्रांच के पास है और उसने शनिवार को मिलिता के परिजनों को रिकॉर्डिड बयानों के लिए बुलाया गया है। परिजनों ने शनिवार को बयानों के लिए मौजूद रहने पर सहमति जताई है। मिलिता के पति सूर्यज्योति, सास, स्थायी मेड मीनू और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान क्राइम ब्रांच की टीम रिकॉर्ड करेगी। इन रिकॉर्डिड बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके के वैशाली स्थित महागुण मैजिक अपार्टमेंट में रहने वाली राज्यसभा टीवी की रिपोर्टर मिलिता दत्त मंडल(32) सोमवार रात करीब 11:55 बजे  रहस्यमय परिस्थितियों में अपार्टमेंट के बेसमेंट में गंभीर रूप से घायल पाई गईं बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी। ये हादसा था मिलिता ने खुदकुशी की या हत्या इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उनका अपने पति से विवाद हुआ था।

मूल ख़बरः

राज्यसभा टीवी में कार्यरत महिला पत्रकार मिलिता दत्त मंडल बालकनी से गिरीं, मौत

‘लिंकदेन’ में खुद के बारे में विस्तार से लिख रखा है मिलिता दत्त मंडल ने

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन