Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राज्यसभा टीवी में कार्यरत महिला पत्रकार मिलिता दत्त मंडल बालकनी से गिरीं, मौत

गाजियाबाद से खबर है कि थाना इन्द्रापुरम की वैशाली कालोनी के सेक्टर पांच में रहने वाली एक महिला पत्रकार अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिर गई. अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. यह महिला पत्रकार राज्य सभा टीवी चैनल में प्रोड्यूसर थी. उम्र तीस साल बताई जाती है. नाम मिलिता दत्त मंडल. ये टीवी पत्रकार वैशाली के महागुन सोसायटी में अपने पति के साथ रहती थीं. कल रात 11 बजे वो दफ्तर से घर लौटी थीं.

मिलिता का घर दूसरी मंजिल पर है. वो अपने घर की बॉलकनी में खड़ी थीं तभी अचानक वो वहां से गिर गईं. उनके पति अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई है. ये हादसा था या ये मिलिता ने खुदकुशी की, इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा. पुलिस के मुताबिक महिला पत्रकार एवं उनके पति के बीच झगड़े के बाद यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि महिला पत्रकार वाकई हादसे का शिकार हुई या फिर उनकी हत्या की गई है.

आगे पढ़ें….

‘लिंकदेन’ में खुद के बारे में विस्तार से लिख रखा है मिलिता दत्त मंडल ने

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन