Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मध्य प्रदेश के एक मंत्री से लात खाए गरीब बच्चे को एक पव्वा दारू का पैसा देकर मनमाफिक न्यूज गढ़ने में जुटा ‘आजतक’ (देखें वीडियो)

‘आजतक’ वाले ऐसे करते हैं न्यूज मैनेज … मध्य प्रदेश में मंत्री से लात खाए गरीब बच्चे को मन मुताबिक बयान दिलाने के लिए शराब के पव्वे का पैसा दिया रिपोर्टर ने.. पूरा माजरा इस वीडियो में कैद है… धन्य हैं भाजपा के नेता और धन्य हैं आजतक के रिपोर्टर… गरीबी के कारण नशे और बदहाली की चपेट में जी रहे इस बच्चे से भला किसको लगाव हो सकता है..

‘आजतक’ वाले ऐसे करते हैं न्यूज मैनेज … मध्य प्रदेश में मंत्री से लात खाए गरीब बच्चे को मन मुताबिक बयान दिलाने के लिए शराब के पव्वे का पैसा दिया रिपोर्टर ने.. पूरा माजरा इस वीडियो में कैद है… धन्य हैं भाजपा के नेता और धन्य हैं आजतक के रिपोर्टर… गरीबी के कारण नशे और बदहाली की चपेट में जी रहे इस बच्चे से भला किसको लगाव हो सकता है..

ये वीडियो भड़ास के सर्वर पर अपलोड किया गया है ताकि इसे चैनल वाले डिलीट न करा पाएं… इसलिए संभव है ये फ्लैश फाइल वीडियो आपके मोबाइल पर न चल पाए. सो, आपको वीडियो देखने के लिए लैपटाप या डेस्कटाप का सहारा लेना पड़ेगा….

वीडियो लिंक नीचे दिया जा रहा है, क्लिक करें:

http://goo.gl/7fCTYW

मध्य प्रदेश में एक गरीब और भटके हुए बच्चे को मंत्री कुसुम मेहदेले ने लात मार दी. यह घटना बेहद निंदनीय है. लात मारने वाली घटना से समझा जा सकता है कि नेता लोग किस कदर संवेदनहीन हैं, वह भी भाजपा के नेता, जिन्हें ये तक तमीज नहीं कि किसी गरीब व भटके बच्चे से कैसे सलूक करते हैं. इस घटना के बाद न्यूज चैनलों में गरीब बच्चे से बाइट लेने की होड़ मच गई. यह लड़का गलत संगत में पड़कर नशा वगैरह भी करने लगा है.

ऐसे में आजतक का एक रिपोर्टर इस गरीब बच्चे को शराब के पव्वा के लिए पैसा देने की बात कहते हुए बयान देने के लिए सिखा पढ़ा रहा है. ध्यान से पूरा वीडियो देखिए. खबर बनाने के लिए इस तैयारी को क्या समझा जाये जो बाद में बच्चे को शराब का क्वाटर देकर करायी गई. बहुत कुछ बोल रहा है यह वीडियो. देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

http://goo.gl/7fCTYW

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Vinay Kumar Bharti

    November 4, 2015 at 11:45 am

    आप बहुत बेहतर काम कर रहे है कुछ और बड़े चैनलों ने खबर चलाई थी ! बच्चे के स्टेटमेंट से ही लग रहा है की स्टेटमेंट प्रोजेक्टेड है ! वहां भी बच्चा देश की बात कर रहा था ! एक अबोध बच्चा भला जिसे रोटी की चिंता हो वो बड़ी बड़ी बातें कैसे कर सकता है ! मंत्री महोदया ने जो किया गलत पर आजतक पत्रकार जो कर रहे वह भी गलत ही है … इस खबर के वाइरल होने के बाद इस पत्रकार की नौकरी तो गई

  2. Vinay Kumar Bharti

    November 4, 2015 at 11:58 am

    इस खबर के वाइरल होने के बाद इस पत्रकार की नौकरी तो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन