Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

रजत शर्मा ने लखनऊ के पत्रकार संगठनों की पोल खोली

Naved Shikoh-

लखनऊ स्थित लोकभवन के ऑडीटोरियम में कल मुख्यमंत्री योगी ने उन दर्जनों मीडियाकर्मियों के परिजनों को आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया जिन्हें कोरोना ने छीन लिया है. सबको दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई.

इस बीच पता चला कि यूपी के पत्रकारों और उनके परिजनों को वैक्सीनेशन की सिफारिश पत्रकार रजत शर्मा ने की थी। ये बात मुख्यमंत्री ने भी कही और रजत शर्मा ने भी।

जबकि पत्रकार संगठनों का दावा था कि यूपी सरकार से उनके संगठन ने पत्रकारों और उनके परिजनों के वैक्सीनेशन करवाने और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की थी और उनकी ही मांग पर सरकार ने अमल किया।


Sushil Dubey-

वैसे एक बात बिल्कुल नहीं समझ आयी कि वैक्सीन का क्रेडिट रजत शर्मा जी ले गये. 10 लाख के चेक का सहगल जी शिशिर जी ले गए. भारत समाचार ने अपनी लड़ाई खुद लड़ी. उसके लिये up से एक कड़ी निंदा टाइप का प्रस्ताव भी नहीं पास हुआ. थप्पड़ में मिठाई मिला दी. और भी क़ई मैटर हैं..

तो ये संजू दत्त ‘मान्यता’ दत्त और तमाम ओल फ़ोल टाइप के संगठन और खलीफा हैं किस काम के लिये. केवल मकान विज्ञापन कुछ नगदी और बुके के लिये? जूनियर बेचारे क्या करें? क्षमा प्राथी हूँ.

बाकी रही बची इज्जत कि कसर आज पूरी कर दी सूचना विभाग के सिस्टम ने.


देखें लिस्ट किन दिवंगत पत्रकारों के परिजनों की मदद की गई-

संबंधित खबर-

योगी सरकार को नाज़ुक पलों को भी इवेंट बना देने की सलाह कौन देता है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन