Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

NEWS 24 छोड़कर ZEE NEWS पहुंचे राघव कुमार

राघव कुमार ने ‘न्यूज24’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां पीसीआर में पैनल प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। राघव कुमार ने अब ‘जी न्यूज‘ के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने यहां पर भी बतौर पैनल प्रड्यूसर जॉइन किया है।

राघव कुमार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब छह साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया न्यूज‘ से की थी। इसके बाद यहां से बाय बोलकर वह चंडीगढ़ के हिंदी न्यूज चैनल ‘खबरें अभी तक’ से जुड़ गए।

करीब दो महीने वहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह वापस ‘इंडिया न्यूज‘ आ गए थे। इसके बाद यहां से ‘न्यूज24’ होते हुए अब वह ‘जी न्यूज‘ पहुंचे हैं।

मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले राघव कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली के हरकेश नगर में रहते हैं। राघव की पूरी पढ़ाई-लिखाई भी दिल्ली से ही हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन