Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक से बहुत आगे निकल गया इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज नंबर तीन पर बहाल

17वें हफ्ते के बार्क टीआरपी आंकड़े से पता चलता है कि इंडिया टीवी नंबर वन पर लगातार मजबूत होता जा रहा है. आजतक की टीआरपी लगातार गिर रही है. अब नंबर वन इंडिया टीवी और नंबर दो आजतक के बीच फासला काफी बढ़ गया है. इस हफ्ते सबसे ज्यादा टीआरपी आजतक की ही गिरी है. पूरे 1.4 के पतन के साथ चैनल की टीआरपी 16.8 रह गई है जबकि इंडिया टीवी की टीआरपी 21.3 है.

नंबर तीन पर एबीपी न्यूज ने वापसी की है. न्यूज नेशन और इंडिया न्यूज दोनों की टीआरपी एक बराबर है, यानि नंबर चार पर दोनों एक साथ मौजूद हैं. जी न्यूज का उद्धार नहीं हो पा रहा है. यह लगातार छठें स्थान पर बना हुआ है. इतना पुराना चैनल छठें स्थान पर जबकि न्यूज नेशन व इंडिया न्यूज जैसे नए चैनल नंबर चार पर. जी प्रबंधन को गंभीरता से अब खुद के कंटेंट पर गौर करना होगा.

इस हफ्ते अगर टीआरपी की अंकगणित में सबसे ज्यादा किसी को फायदा हुआ है तो वो है आईबीएन7. लंबे समय से श्रापित यह चैनल पूरे 1.9 की छलांग के साथ न्यूज24 के बराबर पहुंच गया है.. टीवी टुडे ग्रुप का चैनल तेज भी टीआरपी के मामले में काफी धीमा हो चुका है. इसे नंबर नौ पर गिरकर संतोष करना पड़ रहा है.

ताजे टीआरपी आंकड़े देखने के लिए अगले पेज पर जाने हेतु नीचे क्लिक करें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन