Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

सत्ता के नशे में भाजपा नेता इसी तरह पत्रकारों से बदतमीजी करते रहे तो इसे सहन नहीं किया जाएगा

हिसार। हिसार प्रेस क्लब ने आदमपुर की भाजपा नेत्री व उसके पति द्वारा वहां के पत्रकारों के साथ किये गए दुर्व्यवहार व उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब ने भारतीय जनता पार्टी व जिला प्रशासन से इन दंपति नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब प्रधान राजेश्वर बैनीवाल ने कहा कि आदमपुर के पत्रकार भाजपा की निगरानी समिति की बैठक की कवरेज करने गए थे और इसके लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया था। निगरानी समिति की बैठक में आई भाजपा नेत्री व उसका पति बेवजह पत्रकारों से उलझ पड़े और जब पत्रकारों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता के नशे में भाजपा नेता इस तरह की हरकत करते हैं तो इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

निगरानी समिति की बैठक में पत्रकार बिना बुलाए नहीं गए बल्कि उन्हें निमंत्रण दिया गया था। ऐसे में वहां पर कवरेज के लिए गए पत्रकारों से दुर्व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि भाजपा के इन नेताओं की ओछी सोच की नतीजा है। क्लब अध्यक्ष बैनीवाल ने कहा कि घटना के विरोध स्वरूप आदम पुर के पत्रकारों ने भाजपा की कवरेज का बहिष्कार कर रखा है। इसमें हिसार प्रेस क्लब आदम पुर के पत्रकारों के साथ है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं व जिला प्रशासन को चाहिए कि वे इन नेताओं पर कार्रवाई करें अन्यथा हिसार में भी पार्टी को बहिष्कार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आदम पुर के इन नेताओं द्वारा पत्रकारों से किये गए दुर्व्यवहार के विरोधस्वरू  उपायपुक्त व पुलिस कप्तान को ज्ञापन दिया जाएगा और यदि  प्रशासन ने इन नेताओं पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

महासचिव
हिसार प्रेस क्लब

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन