Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

संघ की प्रांतीय बैठक में किशोर से दुष्कर्म

भिंड। भिंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रांतीय बैठक में आए नाबालिग ने एक स्वयंसेवक पर दुष्कृत्य का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में किशोर ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुंह न खोलने के लिए उसको धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी सोनू गर्ग घटना के बाद से गायब है। मालूम हो कि आरएसएस की छह दिवसीय बैठक 23 से 28 जुलाई तक शहर के विद्यावती कॉलेज मे आयोजित की गई थी। इसमें संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल पिंपलेकर सहित प्रदेशभर के तमाम जिला प्रचारक मौजूद रहे थे।

पीड़ित के मुताबिक शहर के विद्यावती कॉलेज में आरएसएस की बैठक के दौरान उसकी ड्यूटी व्यवस्था के लिए लगाई गई थी। उसके साथ सोनू गर्ग की भी ड्यूटी लगी थी। 23 जुलाई की रात को सोनू गर्ग उसे सोने के लिए कॉलेज की छत पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कृत्य किया। बदनामी के भय से किशोर ने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। लेकिन पीड़ा होने पर डॉ.डीके शर्मा से उपचार कराया। इसके बाद भी दर्द नहीं रूका तो रविवार सुबह डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

तबीयत बिगड़ने पर पिता व अन्य लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कृत्य की बात कही। पीडित स्वयंसेवक ने भी अस्पताल में देहात थाना के निरीक्षक सीबीएस रघुवंशी को लिखित आवेदन देकर अपना बयान दर्ज कराया। सीबीएस रघुवंशी (थाना प्रभारी देहात भिण्ड) बताते हैं- युवक डाई पीकर अस्पताल में भर्ती हुआ है, मामले की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, देखकर कार्रवाई की जाएगी। सत्यदेव कटारे (नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा एवं विधायक अटेर विधानसभाा क्षेत्र भिण्ड) कहते हैं-  जिसके साथ अन्याय हुआ मैं उसके साथ हूं, आरएसएस को इस तरह की घटनाओं से अपने को बचाना चाहिए, यह सोचने की बात है कि इस तरह की घटनाएं प्राय: आरएसएस के आसपास ही क्यों होती हैं। (साभार- पत्रिका)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन