Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दो चैनलों का प्रसारण रोकने के मामले में ट्राई ने तेलंगाना के एमएसओ को जारी किया नोटिस

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने न्यूज़ चैनल टीवी9 और एबीएन आंध्र ज्योति को ब्लॉक करने के मामले में तेलंगाना के मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ) को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। ट्राई का कहा है कि तेलंगाना में सेवाएं प्रदान करने वाले केबल टीवी ऑपरेटरों ने 16 जून 2014 से टीवी चैनलों टीवी9 और एबीएन आंध्र ज्योति को बंद कर दिया था। यह बात प्राधिकरण के ध्यान में लाई गई है।

ट्राई ने केबल टीवी ऑपरेटरों से पूछा है क्या न्यूज़ चैनल टीवी9 और एबीएन आंध्र ज्योति उनके नेटवर्क पर बंद किए गए थे, यदि हां ते ये किस नियम के तहत किया गया था। केबल टीवी ऑपरेटरों को 11 अगस्त तक इसका स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। तेलंगाना एमएसओ एसोसिएशन ने जून में इन दो तेलुगू न्यूज़ चैनलों का प्रसारण उनके कथित तेलंगाना विरोधी रुख की वजह से कुछ दिनो के लिए रोक दिया था।
 
ट्राई ने बताया कि नियमानुसार कोई भी केबल टीवी सेवा प्रदाता तीन सप्ताह की सूचना दिए और बंद करने के कारणों को बताए बिना किसी ब्रॉडकास्टर के सिग्नल बंद नहीं कर सकता है।
 
सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने भी टीवी9 और एबीएन आंध्र ज्योति के प्रबंधकों द्वारा शिकायतों के बाद चैनलों को बंद करने पर तेलंगाना सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।

इसे भी पढ़ेंः

तेलंगाना सरकार के दवाब में टीवी9 और एबीएन न्यूज़ चैनलों पर 25 दिनों से बैन, सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन