Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

12 साल से प्रमोशन और सेलरी नहीं बढ़ने से आहत रिपोर्टर ने दिया नईदुनिया से त्याग पत्र

मध्यप्रदेश में पत्रकारों की पाठशाला कहा जाने वाले नईदुनिया अख़बार में कार्यरत वफादार कर्मचारियों का इस संस्थान को छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 12 साल से कार्यरत खरगोन के रिपोर्टर अमित भटोरे ने त्याग पत्र दे दिया है।

उन्होंने अपने त्याग पत्र के नईदुनिया के व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा कि –

नईदुनिया में 12 साल इंदौर, महू, खरगोन में रिपोर्टर रहते हुए आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन मिला। इस दौरान कई अनुभव मिले। चुनौतियों का सामना किया। सीखने को मिला।
धन्यवाद। आभार

उल्लेखनीय है कि अमित को नईदुनिया में 12 साल रिपोर्टर रहते हुए कभी कोई प्रमोशन नहीं मिला। उन्हें बहुत कम सैलेरी दी जा रही थी। पिछले तीन माह से वे अकेले ही सिटी और अपकंट्री की खबरें भेज रहे थे।

इस दौरान नईदुनिया ने उनसे कम अनुभव के व्यक्ति को ब्यूरो चीफ बना दिया। इसी से आहत होकर अमित ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इसके करीब 9 हजार सबस्क्राइबर हो चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन