Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस चैनल के मालिक से लेकर कर्मचारी तक करते हैं ब्लैकमेलिंग, मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद से खबर है कि नगर निगम के क्लर्क को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने राकेश चौहान नामक एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है. राकेश के पास से क्लर्क से लिए गए 30 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं. इस मामले में एक लोकल चैनल ‘आप अभी तक’ के मालिक इमरान, नवनीत, निम्मू और एक युवती के खिलाफ भी

मुकदमा दर्ज किया गया है. ये सभी फरार हैं. बताया जाता है कि ये ‘आप अभी तक’ चैनल का मालिक इमरान पत्रकारों के एक संगठन में पदाधिकारी भी है. साथ ही गो हत्या के खिलाफ अभियान चलाता रहता है. इसके अलावा यह कई मुस्लिम संगठनों का भी सदस्य व पदाधिकारी है. ब्लैकमेलिंग के काम में इसका भतीजा निम्मू भी सहयोगी है.

संजयनगर में रहने वाले नगर निगम के हेड क्लर्क ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनके पास खुद को पत्रकार बताकर राकेश चौहान ने कॉल किया और एक लड़की को

कॉन्ट्रेक्ट पर जॉब लगवाने की बात की. इसके बाद उसने क्लर्क को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया. आरोप है कि वहां राकेश और फोटोग्राफर नवनीत ने उसके और युवती के अश्लील फोटो क्लिक करके कुछ

वीडियो बना लिए. इसके बाद आरोपितों ने वीडियो क्लर्क को दिखाकर उनसे 6 लाख रुपये मांगे. रुपये न देने पर चैनल पर वीडियो चलाकर बदनाम करने की धमकी दी गई. इसके बाद क्लर्क ने करीब 55

हजार रुपये दे दिए. पूर्व में 6 लाख रुपये मांगने के बाद कथित पत्रकार और उसके साथी बाद में क्लर्क से 11 लाख रुपये मांगने लगे. इसके बाद आरोपियों ने रकम बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर

दिया. इससे परेशान क्लर्क ने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाईय. गिरफ्तार पत्रकार राकेश चौहान के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो और फोटो के साथ ब्लैकमेल करने के लिए रिकॉर्ड किए कई ऑडियो भी मिले हैं. राकेश का कहना है कि उसने यह सब अपने चैनल मालिक के कहने पर किया. यह गैंग युवतियों को रुपये के बदले में हायर करके उनके माध्यम से लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर उगाही करता है. पुलिस ने इस बाबत जो प्रेस रिलीज जारी की है, वह इस प्रकार है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन