Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हादसे की तस्वीर लेने गये भास्कर के फोटोग्राफर की सड़क दुर्घटना में मौत

दैनिक भास्कर के फोटोग्राफर आदित्य कुमार सिंह की मौत। भीषण कोहरे में बिहार के हाजीपुर में हुए सड़क हादसे का कवरेज करने जा रहे आदित्य को मुर्गी लदे वाहन ने कुचल दिया। वे हाजीपुर ब्यूरो में कार्यरत थे। फोटो पत्रकार आदित्य कुमार सिंह को मंजन नाम से भी जाना जाता था। उनकी उम्र मात्र 25 साल थी। घटना हाजीपुर में मुजफ्फरपुर जाने वाले वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या­77 पर सदर थाना क्षेत्र में एकारा गुमटी के पास हुई।

मंजन देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद उनके परिजन और बिहार के पत्रकारों में शोक की लहर फैली है। पुलिस ने हादसे के बाद आदित्य को कुचलने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस घटना के विरोध में सड़क को जाम कर दिया। उधर, प्रशासन ने मृतक आदित्य के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन