Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीस दिन तक संघर्ष के बाद live इंडिया के वीपी (hr) अजय मेहता का निधन

Arvindr ks-

बहुत ही सहृदय सरल और बेहतरीन इंसान थे श्री अजय मेहता जी …लाइव इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट एचआर मेहता जी। काल ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

बीस दिन लगातार संघर्ष किया उन्होंने।

कम लोग होते है ऐसे जिनके जाने पर कलेजा फट जाता है। ये बहुत दुःखद है। आप ऐसे चले जाओगे ये कभी नहीं सोचा था। ये हम सबके लिए व्यक्तिगत क्षति है। अलविदा मेहता जी।

Praveen tiwari-

व्यवसायिक जीवन में आपको कई लोग मिलते हैं लेकिन कुछ का व्यक्तित्व जबरदस्त तरीके से प्रभावित करता है। अजय मेहता जी HR जैसे संवेदनशील डिपार्टमेंट में थे, इसके बावजूद बहुत सहज और सरल थे।

कभी अपना आपा नहीं खोया। उनका सहयोगात्मक रवैया हमेशा जारी रहा। यहां तक की अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने वर्तमान प्रयासों के बारे में बताया था।

अपने नए वेंचर को लेकर बहुत उत्साहित थे। बहुत ही अनपेक्षित, असामयिक और अप्रत्याशित खबरें भी अब सामान्य होती जा रही हैं। हे प्रभु, जो करो भली करो!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन