Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी की जनता बोली- “बिजली न आने से हम बहुत परेशान हैं!”, मंत्री जी बोले- “जय श्रीराम!”, देखें वीडियो

अनिल कुमार-

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा उस काम को पूरी ईमानदारी और लगन से कर रहे हैं, जिसके लिये मोदी ने उन्हें यूपी भेज रखा है! पूर्व आईएएस अधिकारी रहे एके शर्मा बिजली एवं नगर विकास के काम में अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं!

इससे ज्यादा जनहित का काम करना किसी के लिये असंभव है!

उम्मीद है कि शर्मा जी अपने अथक प्रयास से रात की नींद और दिन का चैन खोने वाली जनता के लिये इतना काम कर देंगे कि वह नींद-चैन छोड़ जीने को ही अपना उपलब्धि मानने लगेगी!

भगवान ऐसे एक दर्जन मेनहती, कर्मठ, लगनशील एवं जनहित प्रेमी मंत्री गुजरात एवं महाराष्ट्र को भी नसीब करायें!!

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के तौर पर एके शर्मा का कार्यकाल बेहद खराब रहा है, लेकिन इससे पार्टी को कहां फर्क पड़ता है। अब एके शर्मा भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के लिए भी शर्म की वजह बनते जा रहे हैं। इतने महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाकर उन्हें क्यों रखा गया है? बिजली नहीं आ रही है, के जवाब में जय श्रीराम का नारा लगवाने के बाद एक क्षण उन्हें मंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठने देना चाहिए। -हर्षवर्धन त्रिपाठी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन