Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

आकाशवाणी जम्मू में पार्ट-टाइम संवाददाता पद पर वैकंसी, मिलेगी इतनी सैलरी!

जम्मू स्थित आकाशवाणी क्षेत्रीय समाचार इकाई (RNU) ने कठुआ जिले के लिए पार्ट-टाइम कॉरेस्पोंडेंट (PTC) पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती राष्ट्रीय समाचार प्रभाग (NSD) की संशोधित योजना के तहत संविदा आधार पर की जाएगी।

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:

शैक्षिक योग्यता : पत्रकारिता/मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा या डिग्री, या

किसी भी विषय में स्नातक के साथ कम से कम दो वर्ष का पत्रकारिता अनुभव।

आयु सीमा : 24 से 50 वर्ष (विज्ञापन की अंतिम तिथि के अनुसार)।

निवास स्थान : उम्मीदवार को कठुआ जिला मुख्यालय में या उसके 10 किलोमीटर के दायरे में निवास करना अनिवार्य होगा।

तकनीकी दक्षता: कंप्यूटर, वर्ड प्रोसेसिंग और समाचार संकलन उपकरणों का ज्ञान आवश्यक।

वेतनमान और अनुबंध

चयनित उम्मीदवार को NSD के परिपत्र संख्या 184/RNU-18 (दिनांक 18.10.2019) के अनुसार अधिकतम ₹8000 प्रति माह का मानदेय मिलेगा।

प्रारंभिक तीन महीने तक कार्य प्रदर्शन की समीक्षा होगी, जिसके बाद अनुबंध जारी रखने या समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

संतोषजनक प्रदर्शन की स्थिति में अनुबंध को 60 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा।

इसमें उनकी पत्रकारिता योग्यता, पेशेवर अनुभव, समसामयिक घटनाओं की समझ, जिला और राज्य से संबंधित ज्ञान, प्रसारण समाचार लेखन और संचार कौशल का आकलन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

सरकारी सेवा, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या किसी राजनीतिक दल से जुड़े उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां और हाल ही में खींचा गया पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 07 मार्च 2025 (शुक्रवार) तक जम्मू स्थित आकाशवाणी के प्रमुख समाचार अधिकारी को भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NSD की आधिकारिक वेबसाइट newsonair पर जाकर गाइडलाइन्स देख सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन