Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

यूनिट हेड और संपादक की लापरवाही से अमर उजाला के रोहतक आफिस में कोरोना का अटैक

खबर है कि अमर उजाला अखबार के रोहतक आफिस में कोरोना ने जबरदस्त हमला किया है. इस महामारी के प्रकोप से यूनिट हेड, संपादक और 10 पत्रकार एवं डेस्क कर्मी संक्रमित हो गए हैं.

कोरोना पाजिटिव लोगों में यूनिट हेड राजीव लोचन, एडिटोरियल हेड सोमदेव कौशिक, चीफ रिपोर्टर मयंक तिवारी, सिटी चीफ अखिलेश चंद्रा, मधुकर पांडेय, विकास शुक्ला, अमरेश दुबे, शकूर खान, हरदीप, मुकेश, राकेश, राजेश, संतोष त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, सोनू हुड्डा, रवींद्र सैनी, अवतार सिंह का नाम सामने आया है.

बताया जाता है कि सबसे पहले यूनिट हेड और संपादक संक्रमित हुए. इनकी लापरवाही के चलते दूसरे लोग भी कोरोना पाजिटिव होते गए. इनकी जांच सात नवंबर को रोहतक मेडिकल कालेज में कराई गई जहां बड़े पैमाने पर संक्रमण का खुलासा हुआ.

बताया जाता है कि बुखार होने पर भी लोगों को काम पर बुलाया जाता रहा. अब अस्पताल में भर्ती वालों को कोई पूछने वाला नहीं है. भर्ती हुए लोगों के घर वाले घबरा न जाएं, इसलिए वहां सूचना देने में परहेज किया जा रहा है.

तीन लोगों मधुकर पांडेय, अखिलेश चंद्रा और विकास शुक्ला को पीजीआईएमस रोहतक में भर्ती कराया गया है. बाकी लोग होम क्ववरंटाइन हैं. पूरे आफिस को सैनिटाइज कराया गया है. चर्चा है कि कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी कई लोगों से आफिस में काम कराया गया. इससे दूसरे कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका हो गई है.

स्टाफ कम होने से अखबार को दो जिलों के साथ कंबाइंड करके निकाला जा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन