Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमेठी में पत्रकार और उनके भाई पर ग्राम प्रधान ने किया जानलेवा हमला

अमेठी : थाना क्षेत्र शुकुल बाजार के निवासी पत्रकार सुरजीत यादव और उनके भाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सुरजीत यादव ग्राम पंचायत सिधौली आधार कार्ड बनवाने अपने भाई के साथ गये थे। फार्म न मिलने पर पूछताछ करने पर प्रधान भगौती प्रसाद व पुत्रगण रविशंकर, अजय शंकर, विजय शंकर और दिवाकर ने सुरजीत यादव और उनके बड़े भाई से गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमले के समय लाठी डण्डों और प्रधान के पुत्र ने बांके से हमला किया । पत्रकार सुरजीत यादव ने कुछ दिन पहले से ग्राम पंचायत इक्काताजपुर में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर खबरें प्रकाशित करवायी थीं । करीब एक माह पूर्व सुरजीत यादव ने ग्राम विकास के सम्बन्धित कार्यों पर आरटीआई भी मांगा था जिससे ग्राम प्रधान रंज मानते थे । हमला उसी रंजिश में किया गया। 

पुलिस ने हमले में घायल सुरेश का इलाज रिफर के बाद करवाना मुनासिब नहीं समझा । सुरेश को चोटें अधिक होने के कारण सीएचसी के डाक्टारों ने रिफर कर दिया था जबकि सुरजीत के पेट में चोट लगने की वजह से दस्त बन्द नहीं हो रहा है । पुलिस ने हमलावरों को पकड़ना मुनासिब नहीं समझा। हमलावर लगातार पीड़ित के परिनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । सुरजीत यादव पर प्रधान और पुत्रगणों ने 9 मई 2012 में भी हमला किया था जिसमें सुरजीत की ओर से दरोगा रामनरेश यादव बाजार शुकुल ने भगौती प्रसाद और रविशंकर पर मुकदमा दर्ज किया था । 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन