Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भीषण हादसे में पत्रकार गंभीर रूप से घायल, कार के परखच्चे उड़े

मुजफ्फरनगर से संचालित डिजिटल चैनल समाचार टुडे के प्रधान संपादक अमित कुमार सैनी एक भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में अमित सैनी की कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत ये रही कि टक्कर लगते ही कार विपरित दिशा में घूम गई, वरना जनहानि भी हो सकती थी।

हादसा उस वक्त हुआ, जब अमित कुमार सैनी मुजफ्फरनगर स्थित ऑफिस से रात के वक्त करीब 10ः30 बजे घर लौट रहे थे। जौली रोड पर सिखरेड़ा के पास भिक्की-भंडूरा चौराहे पर अचानक एक कार क्रॉसिंग करते हुए अमित सैनी की कार के सामने आ गई और दोनों की भीषण टक्कर हो गई।

अमित सैनी की कार टक्कर के बाद जहां विपरित दिशा में घूम गई तो वहीं सामने वाली कार हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंबे से जा टकराई।

हादसे में अमित सैनी को गंभीर चोट आई। पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद एक निजी अस्पताल में अमित सैनी के दाहिने पैर के तीन ऑपरेशन हुए है।

डॉक्टर के मुताबिक अमित सैनी को पूरी तरह से स्वस्थ होने में तकरीबन 4 महीने का समय लगेगा। उनके घुटने की पाली के कई टुकड़े हो गए थे, जबकि टखने के पास हुए फैक्चर में भी रॉड का इस्तेमाल किया गया है। हादसे के वक्त अमित सैनी कार में अकेले ही थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन