Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अमित वैद्य गिरफ्तारी प्रकरण : कुल छह लोग हैं आरोपी, देखें एफआईआर

जनतंत्र न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित वैद्य समेत कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट बुलंदशहर के अनूपशहर पुलिस स्टेशन में दर्ज है. ये एफआईआर दिल्ली निवासी सुमित वालिया ने दर्ज कराई है.

एफआईआर में सुमित वालिया ने जो कहानी बताई है उसके मुताबिक अमित वैद्य दिल्ली में कोई निर्माण करा रहे थे जिसकी शिकायत की गई. प्रशासन ने पहले निर्माण स्थल सील किया और बाद में निर्माण को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्त कर दिया. आरोप है कि इसी के बाद से अमित वैद्य और उसके साथ के लोग सुमित वालिया से रंजिश रखने लगे.

वालिया ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा तक अनूपशहर थाने में दर्ज करा दिया गया. यही नहीं, घर में घुसकर मारपीट करने, महिलाओं से अभद्रता करने समेत कई अन्य आरोप भी अमित वैद्य व इनके लोगों पर लगाए गए हैं.

जिन लोगों को आरोप बनाया गया है उनके नाम हैं- अमित वैद्य, अनिल राठौड़, मनीष शर्मा, गौरव शर्मा, गौरव अग्रवाल, सतेंद्र भाटी व कुछ अज्ञात व्यक्ति.

देखें एफआईआर में क्या धाराएं हैं, पूरी कहानी क्या है-

मूल खबरें-

जनतंत्र टीवी का मालिक जेल भेजा गया, NDTV के पत्रकार समेत कई मीडियाकर्मियों को खोज रही है बुलंदशहर पुलिस

जनतंत्र चैनल के मालिक अमित वैद्य गिरफ़्तार

चैनल मालिक तो पूरा गैंग चलाता है, कारोबारी को फंसाने के लिए पत्रकारों-पुलिसवालों की टीम बनाई, सुनिए SSP की जुबानी पूरी कहानी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन