Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चैनल मालिक तो पूरा गैंग चलाता है, कारोबारी को फंसाने के लिए पत्रकारों-पुलिसवालों की टीम बनाई, सुनिए SSP की जुबानी पूरी कहानी

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष सिंह ने चैनल मालिक अमित वैद्य और इसके गैंग के लोगों की सच्चाई बयान की है. जनतंत्र चैनल के मालिक अमित वैद्य ने दिल्ली के अपने पड़ोसी व्यापारी को फंसाने के लिए ऐसा खेल रचा कि सुनकर हैरान हो जाएंगे. अमित वैद्य ने कारोबारी सुमित वालिया के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाकर उसे फंसाने के लिए पहले पत्रकारों की एक टीम तैयार की.

पुलिस गिरफ्त में अमित वैद

फिर इस टीम में पुलिस वालों को मिलाया. एक पुलिस स्टेशन के थानेदार और कुछ पुलिस वाले इस खेल में शामिल किए गए. पूरी साजिश के साथ बुलंदशहर के अनूपशहर थाने में मुकदमा लिखा दिया गया. कारोबारी सुमित वालिया पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया. धाराएं ऐसी थी कि आजीवान कारावास की सजा हो सकती थी. थानेदार और पत्रकार दोनों मिलकर जब किसी को फंसाने की साजिश करें तो वह भयानक तो होगा ही.

पीड़ित कारोबारी सुमित वालिया को इस गैंग ने तरह तरह से टार्चर किया. वे एक बार बुलंदशहर के पुलिस कप्तान संतोष सिंह से मिले और पूरी कहानी सुनाई. पुलिस कप्तान ने इस मामले की गहराई से जांच क्राइम ब्रांच से कराई. पता चला कि मुकदमा झूठा लिखाया गया है, कारोबारी को फर्जी फंसाया गया है. इस साजिश में पत्रकार पुलिस सब लिप्त हैं.

एसएसपी ने साजिश में शामिल थानेदार को लाइन हाजिर किया. अन्य पुलिस वालों को सस्पेंड किया. अमित वैद्य को एसओजी की टीम भेजकर अरेस्ट कराया.

जनतंत्र न्यूज चैनल के मालिक अमित वैद्य को उम्मीद नहीं रही होगी कि खेल उल्टा पड़ जाएगा. कहां दूसरे को फंसाने चला था, पर खुद ही नप गया. इसके गैंग के बाकी पत्रकार लोग फरार हैं.

सुनिए बुलंदशहर के एसएसपी संतोष सिंह की जुबानी जनतंत्र चैनल के मालिक और इसके गैंग की पूरी कहानी….

संबंधित खबरें-

जनतंत्र टीवी का मालिक जेल भेजा गया, NDTV के पत्रकार समेत कई मीडियाकर्मियों को खोज रही है बुलंदशहर पुलिस

जनतंत्र चैनल के मालिक अमित वैद्य गिरफ़्तार

अमित वैद्य गिरफ्तारी प्रकरण : कुल छह लोग हैं आरोपी, देखें एफआईआर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन