Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जनतंत्र चैनल के मालिक अमित वैद्य गिरफ़्तार

खबर आ रही है कि जनतंत्र चैनल के मालिक अमित वैद्य को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक़ अमित वैद्य पर बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में मुक़दमा दर्ज है और इसी मामले में वो वांछित थे। इस मुक़दमे में चैनल के कई अन्य मीडियाकर्मी वांछित हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि बुलंदशहर एसओजी प्रभारी सुधीर त्यागी और उनकी टीम ने जनतंत्र टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित वैद्य को दिल्ली के छतरपुर से गिरफ़्तार किया।

बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि जनतंत्र टीवी के मालिक अमित वैद्य समेत 6 के खिलाफ संगीन केस दर्ज है। जनतंत्र चैनल के नोएडा ऑफ़िस के एक पत्रकार की भी पुलिस तलाश कर रही है। पता चला है बुलंदशहर का टीवी रिपोर्टर भी इस केस में फरार है।

सूत्रों के मुताबिक़ दिल्ली के कारोबारी पर इन लोगों ने किया था झूठा केस। 20 लाख रुपए ऐठनें की साज़िश में झूठा केस किया गया था। पीड़ित कारोबारी की शिकायत अनूपशहर में दर्ज हुआ था मुकदमा। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

आगे की खबरें पढ़ें-

अमित वैद्य गिरफ्तारी प्रकरण : कुल छह लोग हैं आरोपी, देखें एफआईआर

चैनल मालिक तो पूरा गैंग चलाता है, कारोबारी को फंसाने के लिए पत्रकारों-पुलिसवालों की टीम बनाई, सुनिए SSP की जुबानी पूरी कहानी

जनतंत्र टीवी का मालिक जेल भेजा गया, NDTV के पत्रकार समेत कई मीडियाकर्मियों को खोज रही है बुलंदशहर पुलिस

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन