Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस सोसाइटी में AOA चुनाव सम्पन्न : देखें, कौन हारा और किसे मिली जीत!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लेजर पार्क सोसाइटी में पहले अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमे 10 बोर्ड सदस्य निर्वाचित हुए है!

इस चुनाव में कुल 21 उम्मीदवारों ने सोसाइटी चलाने के लिए अपना किस्मत आजमाया था! चुनाव में स्थानीय मतदाताओं ने निवर्तमान सदस्यों को पूरी तरह से नकार दिया। एडहॉक एओए का कार्यकाल बीते जनवरी में ही खत्म हो गया था। 

बताते चलें कि सोसाइटी के एओए का कार्यकाल बीती जनवरी को ही समाप्त हो गया था लेकिन वर्तमान एडहॉक AOA के द्वारा चुनाव नहीं कराया जा रहा था। इस बात की शिकायत लेजर पार्क ओनर कमिटी (LPOC) एवं सोसाइटी के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अधिकृत कोर्ट रिसीवर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के पास की थी।

कई उतार-चढ़ाव के बाद अंत में सोसायटी के लोगों की विजय हुई। और इसके बीते रविवार सोसाइटी में AOA के 10 बोर्ड सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

इन्हें मिली जीत : इस बार निवासियों ने 10 एओए बोर्ड मेंबर के रूप में अभिनव द्विवेदी, कमलेश प्रसाद, विजय कुमार झा, संदीप सेठी, राजेश कुमार, अबनीश कुमार, मनीष चंद्रा, संजीव कुमार, अकील अहमद और सुधीर झा को चुना है ! सभी लोगों ने एकतरफा भारी मतों से जीत हासिल की। चुनाव के दौरान हाऊसिंग सोसाइटी में शांति बनी रही।

सोसाइटी में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए सुप्रीम कोर्ट रिसीवर ऑफिस के अभिषेक जैन, चुनाव समिति के दीपांकर नंदी, संजीत अधिकारी मुख्य रहे। नई एओए ने चुनाव शांति और बेहतर तरीके संपन्न होने पर चुनाव अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन