Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमृता-दिग्विजय ने कर ली शादी, फेसबुक पर शेयर की दिल की बात

Dayanand Pandey : अमृता राय और दिग्विजय सिंह आप दोनों को बधाई तो बनती है। बहुत-बहुत बधाई! गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 68 वर्षीय दिग्विजय सिंह और राज्यसभा टी वी की पत्रकार 44 वर्षीय अमृता राय ने विवाह कर लिया है। अमृता राय ने फ़ेसबुक पर अपनी वाल पर अंगरेजी में यह बात साझा करते हुए जो कुछ लिखा है, उसे हिंदी में पढ़िए :

Dayanand Pandey : अमृता राय और दिग्विजय सिंह आप दोनों को बधाई तो बनती है। बहुत-बहुत बधाई! गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 68 वर्षीय दिग्विजय सिंह और राज्यसभा टी वी की पत्रकार 44 वर्षीय अमृता राय ने विवाह कर लिया है। अमृता राय ने फ़ेसबुक पर अपनी वाल पर अंगरेजी में यह बात साझा करते हुए जो कुछ लिखा है, उसे हिंदी में पढ़िए :

मैंने और दिग्विजय सिंह ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। इस अवसर पर मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो हाल के कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं। मेरे लिए पिछला डेढ़ साल काफी तनावपूर्ण और दर्दनाक रहा है। मैं खुद एक साइबर अपराध की शिकार थी, लेकिन मेरे साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार किया गया। बिना किसी गलती के मुझे सोशल मीडिया पर टारगेट किया गया और मेरे लिए अपमानजनक भाषा का जमकर प्रयोग किया गया। जो लोग खुद प्यार और सम्मान में किसी तरह का भरोसा नहीं करते उन लोगों ने सोशल मीडिया पर मुझे शर्मिंदा करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान मैंने चुप्पी बनाए रखी। मैं अपने और अपने प्यार (दिग्विजय) के लिए काम के साथ आगे बढ़ती गई।

अमृता ने आगे लिखा है कि मैं जानती हूं कि हम दोनों के बीच उम्र के अंतर पर सवाल उठाया गया है और उठाया भी जाएगा, लेकिन मैं अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हूं और मुझे पता है कि मेरे लिए क्या अच्छा है। हम एक आधुनिक, प्रगतिशील भारत में रहते हैं और संविधान हमें यह इजाजत देता है कि हम अपने जिंदगी के फैसले खुद ले सकें। मैं यह भी जानती हूं कि मेरे इस निर्णय के लिए मेरी मंशा को जिम्मेदार ठहराए जाने की कोशिश की जाएगी। मैं एक पेशेवर महिला हूं और मैंने अपने करियर में बहुत मेहनत की है और खुद के लिए प्रतिष्ठा बनाई है। मैं अपने पेशेवर क्षमताओं में विश्वास रखती हूं। किसी भी अन्य महिला की तरह मैं भी अपने दम पर अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधे पर उठाती रही हूं और आगे भी उठाती रहूंगी।

मैं दिग्विजय सिंह से प्यार के लिए शादी की है। इसलिए, मैंने पहले से ही उनसे सारी संपत्ति और पूंजी अपने बेटे और बेटियों के लिए के नाम ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। मैं उनके साथ केवल एक सम्मानजनक और पेशेवर करियर की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हूं। और आखिरी में एक बार फिर, हर चीज के लिए आप सभी दोस्तों, मेरे कार्यालय के सहयोगियों और शुभचिंतकों को धन्यवाद।

वरिष्ठ पत्रकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.

अमृता राय ने अंग्रेजी में ओरीजनली क्या लिखा है, उसे पढ़ने के लिए नीचे लिखे आ रहे Next पर क्लिक करें>>

Local News Community

Pages: 1 2

1 Comment

1 Comment

  1. पंकज झा

    September 6, 2015 at 2:26 pm

    शुभ कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन