Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंजना ओम कश्यप के ‘फूहड़ और निर्लज्ज’ का इस अलबेले मोदी भक्त ने दिया चौकस जवाब- पढ़ें

मनीष दुबे-

नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में दिए ‘सेक्सुअल स्टेटमेंट’ को लेकर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन के बाद यदि कोई सबसे अधिक खफा है तो वे आज तक की स्टार एंकर अंजना ओम कश्यप हैं. उन्होंने नीतीश के बयान के लिए ‘शर्म भी शर्मिंदा है’ जैसी उपमाओं की खोज कर डाली है. उन्होंने नीतीश को फूहड़ और निर्लज्ज जैसे शब्दों से नवाजा है. जिसके बाद एक्स पर अंजना को अलबेले मोदी भक्त भगत राम समेत कई लोगों से विभिन्न तरह का चौकस जवाब मिल रहा है.

अंजना ओम कश्यप ने एक्स पर पोस्ट किया कि, ‘ये आदमी बिहार का सीएम है। बिहार में नितिश कुमार की भाषा के सामने शर्म भी शर्मिंदा है…ये महिलाओं के खिलाफ भाषाई हिंसा है और वो भी विधान सभा में…अब सिर्फ़ इधर से उधर पलटने के लिए नहीं बल्कि फूहड़ भाषा और फिर निर्लज्ज हंसी के लिए भी याद रखा जाएगा।’

अपने सटायर वीडियो के लिए चर्चित भगत राम ने अंजना के ट्विट पर जवाब देते हुए लिखा कि, ‘जब गुजरात के सीएम ने बलात्कारी-हत्यारे छोड़े थे, जब हरियाणा के सीएम ने एक बलात्कारी-हत्यारे को बार-बार पैरोल पर छोड़ा था, क्या तब आपने Anjana Om Kashyap को ऐसा लिखते देखा था- “ये आदमी गुजरात का सीएम है”…”ये आदमी हरियाणा का सीएम है!” क्या तब अंजना की शर्म को शर्मिंदा होते देखा था, क्या वो सब अंजना ने याद रखा था? कहीं मेमोरी में सेव किया था क्या?’

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल मारू लिखते हैं, ‘देश में सांप्रदायिकता और फूहड़ता जितनी आप जैसे गोदी मीडिया के एंकरों ने फैलाई है, उसका तो कोई मुकाबला ही नहीं है।’

अवकुश सिंह नाम के यूजर ने लिखा है, कुछ दिन पहले पटना स्टेशन पर एक पोर्न बीडीओ चली थी नीतीश जी उसको पूरा देखा था वो तो उनका बड़प्पन है जो विधानसभा में केवल बताया चाहते तो लाइव डेमो भी दिखा सकते थे कोई क्या कर लेता उनका आखिरकार इंडी अलायंस के PM पद के उम्मीदवार है…!

अमन पटेल लिखते हैं, “नीतीश कुमार” का उनके बयानों को लेकर आलोचना नहीं बल्कि उनका स्वागत कीजिए….. कि उन्होंने सदन में “सेक्सुअल एजुकेशन” जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करने का साहस किया है। जिसके बिना लोगों के वैवाहिक जीवन में तरह तरह के समस्याएं आ रही है। यह एक ऐसा टॉपिक है, जिसपर चर्चा करने से लोग अक्सर कन्नी काट जाते है, लेकिन एक खुशहाल जीवन जीने के लिए इस विषय पर चर्चा करना बेहद जरूरी है। इसलिए मेरे हिसाब से “माननीय मुख्यमंत्री जी ” ने कोई गलत बयान नहीं दिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन