Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनुज खरे, विशाल मिश्रा, सुधीर पांडेय और सुंदरम के बारे में सूचनाएं

अनुज खरे ने जी मीडिया को गुडबाय कह दिया है. वे आजतक समूह के हिस्से बने हैं. खरे को आजतक के डिजिटल विंग में क्लस्टर हेड एप एंड साइट का पद मिला है. अनुज जी मीडिया में एडिटर (डिजिटल) के पद पर थे. वे जी के पहले लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप के डिजिटल विंग में रहे. अनुज खरे ने तीन किताबें भी लिखी हैं.

इंडिया टीवी को पत्रकार विशाल राज मिश्रा ने अलविदा कह दिया है. पत्रकार विशाल राज मिश्रा ने INDIA TV को बाय बोल अपनी नई पारी इंडिया टुडे ग्रुप के साथ स्टार्ट किया है. india tv से पहले वे ‘न्यूज18’ में सीनियर वीडियो एडिटर के पद पर थे. विशाल कई सस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं. रायपुर से संचालित ‘INH news’ में भी एडिटर हेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. विशाल कई पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं. वे 13 साल से मीडिया में हैं. वे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं.

पत्रकार सुधीर पांडेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़ गए हैं. वे संघ के अखबार पांचजन्य के डिजिटल विंग में काम करेंगे. इससे पहले वह शॉर्ट न्यूज ऐप वे2न्यूज में कार्यरत थे. ‘पांचजन्य’ डिजिटल विंग में उन्हें कंटेट क्वालिटी मैनेजर बनाया गया है. सुधीर पांडेय पत्रकारिता क्षेत्र में 15 साल से सक्रिय हैं. रायबरेली (यूपी) के रहने वाले सुधीर ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. वे अमर उजाला डिजिटल विंग, देशबंधु, आज समाज, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, जी मीडिया में काम कर चुके हैं.

युवा पत्रकार सुंदरम कुमार ने आजतक से इस्तीफा दे दिया है. वे चार साल से आजतक डिजिटल विंग में कार्यरत थे. सुंदरम अब रिपब्लिक भारत में प्रवेश कर गए हैं. यहां उनका पद सोशल मीडिया मैनेजर का है. मधुबनी (बिहार) के रहने वाले सुंदरम ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन