Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता के मीडिया सलाहकार बने

पंकज चतुर्वेदी-

आज अभी एक बेहद खुशी की ख़बर मिली। मेरे बहुत करीबी 30 साल से मित्र अरविंद कुमार सिंह को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्यसभा सचिवालय ने की है।

Arvind kumar singh

मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले के निवासी श्री अरविंद कुमार सिंह की शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई। श्री सिंह हिंदी के जाने माने लेखक और पत्रकार हैं।

दो महीने पहले तक राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ सहायक संपादक के तौर संसदीय मामलों के प्रमुख और कृषि तथा परिवहन क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर कार्यरत रहे। श्री अरविन्द कुमार सिंह ने दशकों से खेती-बाड़ी, कृषि अनुसंधान और संचार तथा परिवहन तंत्र पर विशेष कार्य किया है।

अरविंद जी की कई किताबें चर्चित हैं- भारतीय डाक सदियों का सफरनामा, डाक टिकट में भारत दर्शन, भारत में जल परिवहन आदि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन