Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

असित नाथ तिवारी समाचार प्लस में आउटपुट हेड बने, ज्योत्सना बेदी और बृजबिहारी चौबे की नई पारी

‘के न्यूज’ के एंकर असित नाथ तिवारी ने इस्तीफा देकर समाचार प्लस चैनल ज्वाइन कर लिया है. उन्हें समाचार प्लस में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी दी गई है.  असित नाथ दैनिक जागरण, मौर्य टीवी, महुआ चैनल आदि जगहों पर काम कर चुके हैं. 

असित बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. ज्ञात हो कि समाचार प्लस चैनल में आउटपुट हेड का पद आशीष चित्रांशी के इस्तीफे के कारण खाली था. पिछले 6 साल से समाचार प्लस न्यूज चैनल में बतौर आउटपुट हेड कार्यरत आशीष चित्रांशी ने चैनल को अलविदा कह दिया था. आशीष की जगह अब असित ने ले ली है.

ज्योत्सना बेदी ने जी ग्रुप छोड़ा, न्यूज24 पहुंचीं
उधर, जी हिन्दुस्तान से खबर है कि एंकर ज्योत्सना बेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे न्यूज24 के साथ नई पारी शुरू कर रही हैं. ज्योत्सना पहले भी न्यूज24 में काम कर चुकी हैं. ज्योत्सना को प्रोड्यूसर/ एंकर बनाया गया है. ज्योत्सना यूएनआई, पी7 आदि जगहों पर काम कर चुकी हैं.

ब्रज बिहारी चौबे अमर उजाला से दैनिक जागरण पहुंचे
ब्रज बिहारी चौबे ने अमर उजाला में एक साल काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है. वे दैनिक जागरण डिजिटल के साथ नई पारी शुरू कर रहे हैं. चौबे जी दैनिक जागरण में पहले भी काम कर चुके हैं.

इन्हें भी पढ़ें…

समाचार प्लस चैनल के आउटपुट हेड आशीष चित्रांशी का इस्तीफा

xxx

किशोर मालवीय ‘समाचार प्लस’ पहुंच गए, बने मैनेजिंग एडिटर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन