Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पांच साहित्यकार एवं तीन पत्रकार सम्मानित होंगे

जोधपुर : साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान जोधपुर प्रदत्त राज्य स्तरीय कथा अलंकरण श्रृंखला के अंतर्गत इस वर्ष हिन्दी एवं राजस्थानी के पांच लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकारों एवं तीन पत्रकारों को अलंकृत किया जाएगा। संस्थान की ओर से सितम्बर माह में एक समारोह में ये अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

जोधपुर : साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान जोधपुर प्रदत्त राज्य स्तरीय कथा अलंकरण श्रृंखला के अंतर्गत इस वर्ष हिन्दी एवं राजस्थानी के पांच लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकारों एवं तीन पत्रकारों को अलंकृत किया जाएगा। संस्थान की ओर से सितम्बर माह में एक समारोह में ये अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

कथा संस्थान के सचिव मीठेश निर्मोही ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर जहूर खां मेहर एवं निदेशक चैनसिंह परिहार ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की। कथा संस्थान की राज्य स्तरीय कथा अलंकरण श्रृंखला के अन्तर्गत इस वर्ष हिन्दी साहित्यकारों में देश के जाने-माने कहानीकारों धीरेन्द्र अस्थाना (मुंबई) को उनके समग्र लेखन पर ‘पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी सम्मान’ एवं माधव नागदा (राजसमंद) को उनकी कथाकृति ‘परिणति तथा अन्य कहानियां’ पर ‘रघुनंदन त्रिवेदी कथा सम्मान’, वरिष्ठ कवि सवाईसिंह शेखावत (जयपुर) को उनकी काव्यकृति ‘घरों से घिरी हुई दुनिया’ पर ‘नंद चतुर्वेदी कविता सम्मान’ घोषित किया गया है। इसी तरह राजस्थानी साहित्यकारों में वरिष्ठ कथाकार मालचंद तिवाड़ी (बीकानेर) को उनके समग्र कथा सृजन पर ‘सांवरदइया कथा सम्मान’ तथा चर्चित युवा कवि विनोद स्वामी (परलिका, हनुमानगढ) को उनकी राजस्थानी काव्यकृति ‘प्रीत कमेरी’ पर ‘सत्यप्रकाश जोशी कविता सम्मान’ घोषित किया गया है। 

इसी तरह पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान करने वाले पत्रकारों में संपादक ईशमधु तलवार (ईटीवी, जयपुर) को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पत्रकारिता के लिए ‘प्रकाश जैन लहर पत्रकारिता सम्मान’, वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा (भास्कर, जोधपुर) को ‘गोवर्द्घन हैड़ाऊ पत्रकारिता सम्मान’ तथा वरिष्ठ छायाकार रामजी व्यास (जोधपुर) को ‘सूरज एन. शर्मा फोटो पत्रकारिता सम्मान’ घोषित किया गया है। 

कथा के सचिव निर्मोही ने बताया कि हिन्दी एवं राजस्थानी के साहित्य सम्मानों के निर्णायकों में साहित्यकार हबीब कैफी, प्रोफेसर माधव हाड़ा, प्रोफेसर सूरज पालीवाल, डॉ. कुन्दन माली, प्रोफेसर सत्यनारायण व डॉ. पद्मजा शर्मा, प्रोफेसर अर्जुनदेव चारण  डॉ.आदि  मदन सैनी , डॉ. भरत ओला (हनुमानगढ), डॉ. दिनेश पांचाल (डूंगरपुर) आदि शामिल थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन