Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बदायूं में पत्रकार पर हमला, कैमरा और मोबाइल तोड़ डाला

बदायूं में कबरेज के दौरान पत्रकार सुनील मिश्रा पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया, कैमरा  और मोबाइल तोड़ डाला। सुनील मिश्रा दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, साधना न्यूज, न्यूज नेशन सहित कई संस्थानों में काम कर चुके है।

बदायूं में कबरेज के दौरान पत्रकार सुनील मिश्रा पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला कर दिया, कैमरा  और मोबाइल तोड़ डाला। सुनील मिश्रा दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, साधना न्यूज, न्यूज नेशन सहित कई संस्थानों में काम कर चुके है।

पिछले दिनो एक न्यूज ऐजेंसी के ब्यूरो चीफ सुनील मिश्रा पर करीब दो दर्जन उपद्रवियों ने जानलेवा हमला ही नहीं किया बल्कि मौके पर कबरेज करते समय उनका वीडियो कैमरा नष्ट करने के साथ- साथ लूटपाट भी की। सुनील मिश्रा ने जैसे-तैसे जान बचाई । मिश्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी सबसे पहले अपने संस्थान को दी । संस्थान के उच्च अधिकारियों ने तुरंत संबंधित थाने में मुकदमा लिखाने को कहां। सुनील मिश्रा ने तुरंत थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पूलिस को सौपी ।

घटना तब हुई, जब वो बदायूं के कस्बा बिसौली में  वाट्सएप पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने उपद्रवी जाम लगाकर बवाल कर रहे थे। हमले के वक्त मौके पर मौजूद पुलिस मूक-दर्शक बनी रही ।

पुलिस ने पत्रकार सुनील मिश्रा के साथ हुई घटना का मुकदमा दबाव में लिख तो लिया मगर एक और अन्य फर्जी मुकदमा उसी क्राइम नंबर पर  दर्ज कर लिया जिसमें सुनील मिश्रा को उपद्रवियों से बचाने वाले लोगों को भी कोशिश की है ताकि घटना के समय मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को बचाया जा सके । इस मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बदायूं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए मामले की सही जांच की माँग की है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन