Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार हत्याकांड पर कमिश्नर से मिले बलिया के मीडियाकर्मी

बलिया । टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की हत्या से आक्रोशित जिला मुख्यालय के पत्रकार आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिले। मंडलायुक्त ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि मृतक पत्रकार की पत्नी को तत्काल संविदा के आधार पर नौकरी दे दी जायेगी।

बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अनूप कुमार हेमकर की अगुवाई में जिला मुख्यालय के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिला तथा उनको पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए के सरकारी सहायता व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि मृतक पत्रकार की पत्नी को शीघ्र संविदा के आधार पर सेवायोजित कर दिया जाएगा। वह मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से वार्ता करेंगे। एक करोड़ रुपए की सहायता के लिए वह ज्ञापन प्रदेश शासन को भेज देंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश ओझा, करुणा सिंधू सिंह, अजय भारती, मुकेश मिश्र, संजय तिवारी, आलोक रंजन, राजू दूबे, राजीव प्रसाद, नवनीत मिश्र, पप्पू पांडेय, धनन्जय तिवारी, सुनील सेन, राणा प्रताप सिंह, के के पांडेय, नवल जी आदि मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन