Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार सुरेन्द्र को श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को मदद की मांग उठी

बाराबंकी (उ.प्र.) : दिवंगत पत्रकार सुरेन्द्र प्रताप यादव सुरेन्द्र को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पत्रकारों ने जिला प्रशासन से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक मदद देने की भी मांग की। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के संयोजक रिजवान मुस्तफा ने कहा कि सुरेन्द्र यादव ने जीवन भर पत्रकारिता के मूल्यों को जिया। उन्होंने गम्भीर बीमारी होने के बाद भी हार न मानी और संघर्ष करते रहे। हम सभी का प्रयास है कि उनके दुःखी परिजनों को ज्यादा से ज्यादा मदद दी जाये। 

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश ठाकुर ने कहा कि हमने एक सच्चा पत्रकार साथी खो दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती। उन्होंने पुरजोर मांग की कि सुरेन्द्र यादव के शोक संतप्त परिवार को प्रशासन के द्वारा बड़ी मदद दी जाये। मनीष मेहरोत्रा ने कहा कि सुरेन्द्र हमेशा हमारे दिलों में जिन्दा रहेंगे। हम सभी पत्रकारजन उनके विचारों की अलख को जगाते रहेंगे। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने कहा कि बीपीएल कार्ड धारक ईमानदार व मेहनती पत्रकार सुरेन्द्र यादव की मौत पूरे सिस्टम पर करारा तमाचा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन व राजनेताओं की अनदेखी पर शर्म आती है। उन्होंने मांग की कि दिवंगत पत्रकार के परिवार को संभाला जाये, उनकी मदद की जाये तथा प्रशासन उनके बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करें। 

इस मौके पर अखिलेश ठाकुर, उमेश श्रीवास्तव, मो0 वसीक, रेहान मुस्तफा, अजमी रिजवी, संतोष शुक्ला, विजय शंकर मिश्रा, आसिफ हुसैन, आरबी सिंह, रत्नेश कुमार, रामानंद सिंह, अमित कुमार, प्रदीप तिवारी, हसीब हिन्दुस्तानी, मनीष ठाकुर, पाटेश्वरी प्रसाद, दिनेश श्रीवास्तव आदि ने सुरेन्द्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन