Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में भारत समाचार के पत्रकार की कार में मारी टक्कर, अज्ञात SUV पर FIR

मैनपुरी। जनपद के थाना करहल में भारत समाचार के पत्रकार की गाड़ी को टक्कर मारकर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर धारा 173 बीएनएस के तहत दर्ज की गई है।

इस घटना में कार में सवार पत्रकार नदीम सिद्दकी घायल हो गए। आरोप है कि यह टक्कर जान से मारने की नीयत से मारी गई। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

https://twitter.com/i/status/2015268271701020948

एफआईआर के अनुसार, मामला वर्ष 2026 का है और एफआईआर संख्या 0029 दर्ज की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुकदमा 23 जनवरी 2026 को रात 21:54 बजे दर्ज किया गया।

इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की निम्न धाराएं लगाई गई हैं—

धारा 281
धारा 125(ए)
धारा 324(4)

एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, घटना शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 14:15 बजे की है। इसी दौरान करहल थाना क्षेत्र में पत्रकार की गाड़ी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद पत्रकारों में रोष व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन