Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में पत्रकार पर चली गोली, खोखा लेकर तफ्तीश में जुटी पुलिस!

बिहार के नालंदा में एक पत्रकार को बदमाशों ने गोली मार दी. दिन दोपहर चली गोली पत्रकार के सिर व सीने में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

वारदात नालंदा के दीपनगर थानाक्षेत्र की बताई जा रही है. यहां पीपलतल मोड़ के पास पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बिहारशरीफ होकर लौट रहे थे. रास्ते में बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.

स्थानीय लोगों ने पत्रकार दीपक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है.

हालांकि, भाजपा राज में पुलिस ने गुडवर्क की मिसाल पेश करते हुए हुए मौके से खोखा बरामद कर लिया है.

बहरहाल, नालंदा एसपी अशोक मिश्रा का कहना है कि, पड़ताल शुरू कर दी है आरोपियों को जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन