Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बस्ती में भाजपा विधायक ने पत्रकार से की अभद्रता, थानेदार के जरिए कैमरे से वीडियो डिलीट कराया

यूपी के बस्ती जिले के रूधौली कस्बे से खबर है कि दैनिक अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती के मण्डलीय उपाध्यक्ष डॉ एस के सिंह से भाजपा के विधायक ने अभद्रता की है. अभद्रता से नाराज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

मंगलवार को समाधान दिवस में रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने थानाध्यक्ष रुधौली को आदेश देकर मीडियाकर्मी का वीडियो कैमरा छीनकर उसकी सारी रिकार्डिंग डिलीट करा दी. मना करने पर वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डलीय उपाध्यक्ष डॉ एस.के. सिंह से दुर्व्यवहार करने लगे.

इस घटना से आहत पत्रकार वहीं धरने पर बैठ गये. बाद में जिलाधिकारी बस्ती ने घटना को संज्ञान में लेकर धरना समाप्त कराया. जिलाधिकारी बस्ती ने माना कि पत्रकारों से विधायक ने दुर्व्यवहार किया है. इस घटना के बारे में जब संगठन के प्रभारी महामंत्री होने के नाते विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा- ”पत्रकार अपनी सीमा में रहें, पत्रकारिता की सीमा लाँघने पर ऐसा ही होगा उनके साथ”.

इस घटना की सूचना से पत्रकारों में रोष है. ग्रापए मण्डलीय महामन्त्री संजय द्विवेदी व जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने घटना की निन्दा की और कहा कि डॉक्टर साहब के जीवन में पहली बार ऐसी कोई घटना सुनाई दी है. रुधौली की पूरी तहसील में अपनी ईमानदारी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मशहूर पत्रकार के साथ विधायक की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शीघ्र ही मण्डलीय पदाधिकारियों से बात कर कार्यवाही की माँग की जायेगी.

इनपुट : पंकज त्रिपाठी

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन