Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मर्डर केस से भाजपा विधायक का नाम निकालने के लिए बदलवा दी तहरीर!

अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने 26 जून 2022 को ग्राम ताम्बेपुर, थाना छपिया, गोंडा की प्रधान के पति भोलू सिंह उर्फ़ दुर्गेश सिंह की दिनदहाड़े हत्या में गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा की भूमिका के संबंध में कोई जाँच नहीं किये जाने तथा पुलिस द्वारा तहरीर बदलवाए जाने के आरोप के संबंध में एसआईटी जाँच की मांग की है.

मृतक भोलू सिंह के भाई राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री, यूपी सहित अन्य सीनियर अफसरों को भेजी शिकायत में कहा कि इस प्रार्थनापत्र में साफ़ लिखा हुआ है कि भोलू सिंह की प्रभात वर्मा से काफी समय से रंजिश चली आ रही थी और मौके पर हत्या करने वाले विक्की पटेल तथा बलजीत प्रभात वर्मा के पुत्र के साथ रहते हैं और ये हत्या प्रभात वर्मा के कहने पर ही की गयी है.

अमिताभ और नूतन ने कहा कि जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने इस प्रार्थनापत्र पर एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया और उसकी जगह भोलू सिंह की पत्नी से एक दूसरी तहरीर लिखवाई जिसमे विधायक का नाम हटा दिया गया. आज भी मृतक का पूरा परिवार विधायक को दोषी मान रहा है. स्थानीय गोंडा पुलिस कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है.

अतः उन्होंने एक वरिष्ठ अफसर के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर इन आरोपों की निष्पक्ष जाँच करवाए जाने की मांग की है.

संलग्न- राहुल सिंह तथा पत्नी के प्रार्थनापत्र

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन