Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दिल्ली विधानसभा के केबल टीवी और यूट्यूब चैनल के लिए कर्मचारियों की भर्ती शुरू

दिल्ली विधानसभा अब निजी केबल टीवी और यूट्यूब के जरिए अपनी कार्यवाही और दूसरे कार्यक्रमों के प्रसारण की योजना बना रही है. केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार से अपने लिए अलग टीवी चैनल स्थापित करने से जुड़े प्रस्ताव पर केंद्र से जवाब ना मिलने के बाद यह फैसला किया है. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि सदन ने इसे लेकर सलाहकार रखने शुरू कर दिए हैं और दूसरे कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है. गोयल ने कहा, ‘पिछले साल नवंबर में मैंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर लोक सभा टीवी और राज्य सभा टीवी की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा का खुद का टीवी चैनल स्थापित करने के लिए उनके मंत्रालय की मंजूरी मांगी थी.’

गोयल ने कहा, ‘मैंने मंत्रालय को दोबारा याद भी दिलाया. चार महीने बाद भी मुझे अब तक अपने प्रस्ताव पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है. मैं पीछे नहीं हट सकता और हम विधानसभा की कार्यवाही, कार्यक्रमों के यूट्यूब चैनल और केबल टीवी के जरिए टेलीकास्ट करने की योजना बना रहे हैं.’ गोयल के मुताबिक केबल टीवी पर विधानसभा की कार्यवाही और कार्यक्रमों के टेलीकास्ट के लिए केबल ऑपरेटरों से संपर्क किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली के हर घर में इसे पहुंचाने में सक्षम होंगे.’ उन्होंने हालांकि कहा कि आगामी बजट सत्र की कार्यवाही का टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा, लेकिन अगले सत्र में कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन