Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

देखें सीसीटीवी फुटेज : सिपाही की एसएलआर साइकिल वाला टांग ले गया

आगरा में थाना सिकंदरा के नेशनल हाइवे स्थित पंछी पेठा के पास उत्तराखंड के हरिद्वार पुलिस लाइन से आए सिपाही की एसएलआर गायब हो गयी। हालांकि एसएलआर गायब होने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. हरिद्वार पुलिस लाइन के सिपाही अनिल अपने अन्य साथियों के साथ आगरा के थाना सिकन्दरा इलाके के पंजाब नेशनल बैंक से कैश लेकर हरिद्वार के लिए वापस जा रहे थे। तभी ये लोग गाड़ी रोक कर गुरुद्वारा के पास पंछी पेठा स्टोर से पेठा लेने गए थे।

सिपाही अनिल अपनी एसएलआर को गाड़ी के सहारे रखकर चला गया। तीन गाड़ियां एक एक कर निकलने लगीं और इस दौरान एसएलआर गिर पड़ी। तभी रास्ते में आ रहे एक साईकिल सवार ने एसएलआर को उठाकर अपनी साइकिल पर रखकर ले गया। कुछ किलोमीटर जाने के बाद सिपाही अनिल को अपनी एसएलआर की याद आयी और लौटकर उसी जगह आये लेकिन तब तक एसएलआर ग़ायब हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने थाना सिकन्दरा पुलिस को दे दी है। वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन