Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण ने रैली की पुरानी तस्वीर छापकर मोदी को तेल लगाने का नया कीर्तिमान बनाया!

Deshpal Singh Panwar : दैनिक जागरण जैसा सबसे बड़ा कहलाने वाला अखबार अगर सबसे खराब हरकत करे तो पत्रकारिता कहां जाएगी.. वैसे तो सब जानते हैं कि ये अखबार जिसकी सरकार हो उसका पक्ष लेता है लेकिन जबसे मोदी सरकार आई है तबसे से तो ये मोदी सरकार की पब्लिसिटी में भाजपा को भी पीछे छोड़ गया है। बनारस में कल मोदी रोड़ शो कर रहे थे और ये अखबार सबको पछाड़ने की तैयारी कर रहा था… दैनिक जागरण के समझदार मीडिया साथियों ने 2014 की मोदी की तस्वीर लगाकर दिखा दिया कि हम सबसे आगे। बहुत खूब…

वरिष्ठ पत्रकार देश पाल सिंह पंवार की एफबी वॉल से.

ज्ञात हो कि दैनिक जागरण ने 5 मार्च 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की पुरानी तस्‍वीर छापी है। 4 मार्च को नरेंद्र मोदी ने बनारस में एक रोड शो किया था। उसी दिन बसपा नेता मायावती और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की रैली भी थी। दैनिक जागरण अख़बार ने बसपा की रैली की तस्‍वीर नहीं छापी। ब्‍लंडर ये किया है कि मोदी की रैली के नाम पर 2014 के लोकसभा चुनाव की एक रैली की तस्‍वीर छाप दी है।

स्‍थानीय लोगों की मानें तो अखिलेश-राहुल की रैली बहुत विशाल थी जबकि मोदी के रोड शो में ज्‍यादा भीड़ नहीं थी। अखिलेश-राहुल की रैली को टक्‍कर देने के चक्‍कर में जागरण ने मोदी की रैली की पुरानी फोटो छाप दी। यह फर्जीवाड़ा ऐसे पकड़ में आया कि मोदी जिस गाड़ी में बैठकर रोड शो कर रहे थे वह काली टोयोटा थी लेकिन अखबार में छपी तस्‍वीर में दिख रही गाड़ी सफेद सफारी वाली है। इस फर्जीवाड़े की ओर वाराणसी के एक पाठक संतोष यादव ने ध्‍यान दिलाया और इस संबंध में फेसबुक पर पोस्‍ट डाली।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन