Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपना न्यूज चैनल शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही कांग्रेस

दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने संकेत दिया है कि कांग्रेस पार्टी जनता तक सीधी पहुंच बनाने के लिए एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने संकेत दिया है कि कांग्रेस पार्टी जनता तक सीधी पहुंच बनाने के लिए एक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने कहा है कि जयहिंद टीवी को एक राष्ट्रीय चैनल में तब्दील करने को लेकर चर्चा जारी है। गौरतलब है कि जयहिंद टीवी को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कुछ समय पहले शुरू किया गया था। 

एंटनी ने दिल्ली में जयहिंद टीवी के राष्ट्रीय ब्यूरो के नये कार्यालय के उदघाटन के बाद बोलते हुए नये जमाने की संचार प्रणालियों के इस्तेमाल में पीछे रह जाने की बात स्वीकार की। उनका मानना है कि टीवी चैनल के माध्यम से लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा कारगर तरीके से पहुंचाई जा सकती है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन