Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

धार्मिक चैनल के सीओओ ने एंकर के साथ ऋषिकेश के होटल में की छेड़छाड़, मामला दबा दिया गया

मानव जीवन को दिशा देने हेतु अध्यात्म, आस्था, धर्म, साधना आदि का ज्ञान पहचान कराने वाले धार्मिक न्यूज चैनलों के अंदर खुद कितनी अनैतिकता-अधार्मिकता है, इसे कोई मीडिया के बाहर का सीधा सच्चा आदमी जान जाए तो उसे पूरे धर्म से ही घृणा-वितृष्णा हो जाए. बाबाओं से पैसे लेकर उनके भाषण प्रवचन प्रसारित करने वाले धार्मिक चैनलों में से एक चैनल के सीओओ पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने सहकर्मी के साथ यौन दुर्व्यवहार किया है. हालांकि पीड़िता खुलकर सामने नहीं आ पा रही है लेकिन उसके साथ काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि पीड़िता एंकर के पद पर है और उसने चैनल के अंदर कंप्लेन की हुई है.

पर चैनल के लोगों का कहना है कि सीओओ इतना पावरफुल है और प्रबंधन का खास है कि उसके खिलाफ बोर्ड मीटिंग में कोई एक्शन नहीं होता. वह हमेशा साफ पाक बरी होकर बाहर निकल जाता है क्योंकि उस पर मालिक मेहरबान हैं. चैनल के सीओओ से पीड़ित एंकर ने दिल्ली महिला सेल में शिकायत की धमकी दी है. चर्चा है कि पीड़ित एंकर का मनुहार कर मुंह बंद रखने को मजबूर कर दिया गया है. पीड़ित एंकर और चैनल के सीओओ के साथ-साथ की तस्वीरें इनके फेसबुक एकाउंट पर भी हैं जिनसे पता चलता है कि दोनों काफी करीबी हैं. पर एंकर को यह अंदाजा नहीं था कि इस करीबी का मतलब सीओओ कुछ और निकालता है.

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता एंकर अपने सीओओ के साथ एक शूट पर ऋषिकेश गई हुई थी. वहां होटल के रूप में एंकर के साथ सीओओ ने बदतमीजी की. ये सीओओ महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामले में कुख्यात है. कभी ये लड़कियों को उल्टे सीधे एसएमएस भेज भेज कर परेशान करता है तो कभी उनके साथ अश्लील हरकत करके. इन्हीं हरकतों के कारण पिछले दिनों चैनल से एक लड़की ने इस्तीफा दे दिया. ताजे घटनाक्रम की पीड़िता इतनी डरी हुई है कि वह बाहर कंप्लेन करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है.

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. ajayveer bhati

    March 11, 2015 at 2:47 am

    धर्म को धंधे बना दिया है इन बाबाओं ने। जब बाबाओं के आश्रम में ये सब हो सकता है तो फिर इनके चैनलों में पल रहे कथित शिष्यों के लिए ये कौनसा मुश्किल काम है। शर्म आती है कि सुधांषू बाबा के चैनल में ये सब हो रहा है। क्या दिशा दिखाई जा रही है।

  2. d.k vijay

    March 12, 2015 at 8:14 am

    जिस चैनेल के मालिक सुधांसु “महराज” हों उस चैनल में ये काम …जय हो सुधांशु महराज….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन