Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान के सोनभद्र प्रमुखों का पुतला दहन

सोनभद्र। जिले के भ्रष्ट नौकरशाहों, नेताओं और खनन माफियाओं के पक्ष में खबरें प्रकाशित करना राष्ट्रीय स्तर के तीन अखबारों के ब्यूरो प्रमुखों को भविष्य में भारी पड़ सकता है। रॉबर्ट्सगंज स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के बाशिंदों ने रविवार को हिन्दुस्तान, अमर उजाला और दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुखों का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के लोग कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के साथ गरीबों और आम जनता के अधिकारों के लिए भ्रष्ट अधिकारियों से लड़ते हैं लेकिन दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो प्रमुख उनकी खबरों को प्रकाशित नहीं करते हैं।

आरोप है कि ये ब्यूरो प्रमुख जिला प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों समेत नेताओं और खनन माफियाओं की चापलूसी करते हैं। विनोद कुमार, इरशाद, कांता सोनी, तुलसी, अशर्फी, सुजीत समेत सैकड़ों कॉलोनीवासियों ने एक सुर में कहा कि देश की हवा में भ्रष्टाचार इस कदर घुल गया है कि मीडियाकर्मी भ्रष्ट अधिकारियों की चम्चागिरी करते नजर आ रहे हैं। इसलिए दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुखों का पुतला दहन किया जा रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन