Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बेमिसाल प्रतिभा के धनी फोटो पत्रकार देवेंद्र दुबे ईश्वर के पास चले गए!

सौमित्र राय-

देवेंद्र दुबे सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि एक अच्छे फोटो पत्रकार थे। भोपाल में रहते अक्सर टकरा जाते और फिर लंबी बात होती।

जागरण से निकलकर भास्कर में आया तो भी कभी चाय के ठीहे पर तो कभी पोहे की दुकान पर टकराते।

एनजीओ के लिए काम करते हुए देवेंद्र ने कई बेहतरीन असाइनमेंट किए। उनकी प्रतिभा बेमिसाल थी।

आंखों में ढेरों सवाल लिए, एक अनमना लेकिन आजाद तबियत का इंसान, जिसकी मुस्कुराहट में भी अमूमन राज़ छिपे होते।

ऐसे कई राज़ छिपाए देवेंद्र हमेशा के लिए रुखसत हो गए। उनका कैमरा खामोश हो गया।

हाल में देवेंद्र का बायपास हुआ था।

हजारों मिल दूर इस दुख की घड़ी में ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन