Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को उत्तराखंड के सीएम का मीडिया सलाहकार बनाया गया

देहरादून । वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार दिनेश मानसेरा को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाया गया है।

हल्द्वानी निवासी श्री मानसेरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार बनाये जाने के आदेश जारी हो गये हैं।

एनडीटीवी, न्यूज नेशन जैसे टीवी चैनलों में रहे मानसेरा लंबे समय से उत्तराखंड में पत्रकारिता में सक्रिय हैं।

वह कई पुस्तकें भी लिख चुके हैं। इसके अलावा कुमांऊ की प्रसिद्ध गोला नदी पर उनके द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री भी काफी चर्चित रही है।

उनका एक उपन्यास ‘मंगली एक पटकथा’ भी काफी चर्चित रहा है।

दिनेश मानसेरा के मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार बनने से प्रदेश भर के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है।

कुछ त्वरित प्रतिक्रियाएं-

विक्रम सिंह चौहान-

Dinesh Mansera सर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनने पर तहे दिल से शुभकामनाएं। पत्रकार के तौर पर वो प्रदेश की वास्तविकता से परिचित है। उनकी कई रिपोर्ट्स इस पर मुहर लगाती है। पिछले करीब तीन सालों से वो थाल सेवा के माध्यम से तकरीबन 1000 लोगों को रोज भोजन करवाते हैं। इसके अलावा उनकी टीम कोरोना काल में लोगों की पूरी सेवा भाव से मदद कर रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि आपके अनुभव से मुख्यमंत्री को धरातल की चीजें पता चलेंगी और राज्य के लोगों का इसका फायदा मिलेगा।

विजय त्रिवेदी-

मेरे प्रिय मित्र और भाई , शानदार पत्रकार दिनेश मानसेरा के उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नियुक्त पर होने पर बहुत बधाई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    May 17, 2021 at 10:40 pm

    Congratulations

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन