Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कुत्ते को कार से कुचलने वाले पर पत्रकार सोनी कपूर ने दर्ज कराया मुकदमा, देखें वीडियो

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दैनिक जागरण चौराहे पर एक कार चालक ने अपनी लापरवाही के चलते एक कुत्ते को कुचल दिया। जिससे वह कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका और भागने में कामयाब रहा।

मौके पर पहुंची पत्रकार सोनी कपूर ने आनन-फानन घायल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी जान बच न सकी। जिसके बाद सोनी कपूर ने कार चालक पर लखनऊ के थाना हजरतगंज में FIR दर्ज करवा दी है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

हजरतगंज पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 281 और 325 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. और इसी के साथ उस पर पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 भी लगाया गया है।

पत्रकार सोनी कपूर ने भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि- दिल बहुत दुखी है… मेरे ऑफिस के पास एक मासूम छोटे से डॉगी को किसी ने गाड़ी से कुचल दिया। प्लीज गाड़ी ध्यान से चलाएं, मासूम जानवरों के लिए एम्बुलेंस नहीं आती। एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।

हमारा थोड़ा सा ध्यान कई ज़िंदगियों को बचा सकता है।

देखें वीडियो और एफआईआर की प्रति...

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन