Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

राजस्थान पत्रिका को फीमेल जर्नलिस्ट और ईटीवी भारत को वीडियो एडिटर की तलाश!

ईटीवी भारत (Etv Bharat) में वीडियो एडिटर की भर्ती वहीं, राजस्थान पत्रिका (Rajasthan Patrika) में फीमेल मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट ( Female Multimedia Journalist) की भर्ती- नीचे पढ़ें…


ईटीवी भारत ने वीडियो एडिटर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति हैदराबाद में की जाएगी।

आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास वीडियो एडिटिंग में 1 से 2 साल का अनुभव होना आवश्यक है, लेकिन फ्रेशर्स भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को EDIUS, ADOBE PREMIERE PRO, और FCP जैसे सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना चाहिए, और कार्य का माध्यम हिंदी होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर साझा किए गए विज्ञापन को देखा जा सकता है।


राजस्थान पत्रिका ने उदयपुर स्थित अपने ऑफिस के लिए दो फीमेल मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके साथ ही तीन इंटर्न की भी आवश्यकता है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग में दक्षता और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक है, और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए या अपना अपडेटेड रिज्यूमे भेजने के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन