Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अरनब गोस्वामी ने लाइव शो से पूर्व एसीपी शमशेर पठान को बाहर निकाल दिया

पूर्व एसीपी शमशेर पठान को टाइम्स नाउ के लाइव शो न्यूजआवर से अरनब गोस्वामी ने बाहर निकाल दिया. पैनलिस्ट शमशेर पठान ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे लाइव शो के दौरान टीवी एंकर अरनब गोस्वामी उखड़ गए और उन्हें गेट आउट कह दिया. अरनब गोस्वामी ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर डिबेट कर रहे थे. अरनब ने शमशेर की राय जाननी चाही तो उन्होंने अपने तर्क में महिला गेस्ट की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी. पठना ने शो में मौजूद पैनलिस्ट शाजिया इल्मी और एक अन्य महिला को कुछ ऐसा कह दिया जो अरनब को पसंद नहीं आया.

पठान ने शाजिया इल्मी और अन्य महिला गेस्ट से कहा कि उन्हें अपने पति से तलाक ले लेना चाहिए.  इसकी शुरुआत करें. फिर देखते हैं. इस पर अरनब नाराज हो गए और बीच शो में पठान को निकल जाने के लिए कहा. शमशेर काफी देर तक अरनब से बहस करते रहे लेकिन बाद में वे खुद ही उठकर वहां से चले गए. शमशेर पठान को जाकिर नाइक का करीबी माना जाता है. ये अवामी विकास पार्टी नाम का एक राजनीतिक दल भी चलाते हैं. शो का वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=5B1NKPtGo4A

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन